-डॉ. खंडपुर प्रोफेसर पद के साथ निभाएंगे हेड का अतिरिक्त काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के त्वचा रोग और वेनेरोलॉजी को नया प्रमुख मिल गया है। एम्स प्रशासन ने बताया कि विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुजय खंडपुर को एक जुलाई से विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। एम्स निदेशक के आदेश के बाद जारी मेमो के अनुसार डॉ. खंडपुर अपने प्रोफेसर पद के काम के साथ-साथ विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त काम भी देखेंगे। एम्स प्रशासन ने साफ किया कि विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त काम करने के लिए डॉ. खंडपुर को कोई अलग से भत्ता या मानदेय नहीं दिया जाएगा।