पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने बृहस्पतिवार को आईएसबीटी आनंद विहार और कड़कड़डूमा स्थित सैनी एंक्लेव मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई गई और कहा कि जनसुविधाओं से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आईएसबीटी परिसर और आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों के स्वच्छता मानकों में तत्काल सुधार के आदेश दिए। उप महापौर ने अधिकारियों को चेताया कि अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निगरानी और जवाबदेही तय की जाए। संवाद