फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विधानसभा में राम कथा सुनाएंगे डॉ. कुमार विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा में 6 मई को संगीतमय राम कथा होगी। इसमें डॉ कुमार विश्वास अपनी शैली में ‘अपने-अपने राम’ की महिमा गाएंगे। कार्यक्रम में श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मानवीय मूल्यों को संगीत और काव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ये आयोजन सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को मूल्यों से जोड़ने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा, राम केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन जीने के तरीके का एक आदर्श हैं। राम का जीवन हमें सिखाता है कि मुश्किल हालात में भी सत्य और धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक समेत कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। साथ ही दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें