केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी में गिरफ्तार दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के वरिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर मोहम्मद आरिफ के ठिकाने पर छापे मारकर 2.39 करोड़ रुपये की नकदी व संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए। इससे पहले इंजीनियर को सीबीआई ने 91,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरिफ और रिश्वत देने वाले किशलय शरण सिंह की गिरफ्तारी की औपचारिकताएं चल रही हैं। सीबीआई ने आरिफ, किसलय, उसके पिता, बिचौलिए भगवत शरण सिंह और दो व्यापारियों राम इलेक्ट्रोप्लेटर्स के मालिक राज कुमार चुघ और एमवीएम के गोपाल नाथ कपूरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरिफ और किशलय सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।