नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने पेंशन और प्रोन्नति की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में 2006 से पहले नियुक्त हुए चिकित्सा अधिकारियों और डॉक्टरों को पेंशन देने और प्रोन्नति देने की मांग की गई है। पत्र के अनुसार 1996 से लेकर 2005 के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने अनुबंध और एडहॉक के आधार पर डॉक्टरों की नियुक्ति की थी। दिल्ली सरकार ने 2006 में दिल्ली स्वास्थ्य सेवा का गठन किया। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों की सचेत नीति थी कि 2006 तक नियुक्त डॉक्टरों को नियमित कर सेवा लाभ दिए जाएं। मगर, इसके लाभ से डॉक्टर अभी तक वंचित है। ब्यूरो