वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. घमंडीलाल अग्रवाल को हल्दीघाटी (राजस्थान) के साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान द्वारा साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा गया।
गोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा ने डॉ. घमंडीलाल को सम्मान पत्र, स्मृति चिह्ल, शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
डॉ. अग्रवाल 74 पुस्तकों के रचयिता हैं। साहित्यकार भगवतीलाल न्यास ने समारोह की अध्यक्षता की।