फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य का दबाव न लें, सीखते रहें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के युवा संपर्क कार्यक्रम में डीयू के विद्यार्थियों से किया संवाद
विज्ञापन

कहा, जिस क्षेत्र में जाएं ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करें

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भविष्य को लेकर युवा किसी तरह का दबाव न लें, लगातार प्रयास करते रहें, सीखते रहें और जिज्ञासु बने रहें। युवाओं की ऊर्जा और क्षमता देश के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाती है। यह संदेश दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बृहस्पतिवार को युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत विधानसभा पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान दिया। अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से कहा कि हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि वह राजनीति या सार्वजनिक जीवन में ही आए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे भविष्य में जो भी पेशा चुनें, उसे ईमानदारी, उत्कृष्टता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ निभाएं। किरोड़ीमल कॉलेज, सुखदेव कॉलेज, लॉ सेंटर-1, लॉ सेंटर-2 और शहीद भगत सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायिका के कामकाज, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े सवाल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें