फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: एक बार फिर दिल्ली मेट्रो में आई खराबी, अब रेड लाइन पर सेवा प्रभावित; पढ़ें अपडेट

Tue, 08 Oct 2024 11:52 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों के लिए खबर है। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो की रेड लाइन पर वेलकम और सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के बीच सेवा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले यलो लाइन और अब रेड लाइन पर सेवा प्रभावित हुई है। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल, फिर से सेवा बहाल हो गई है। 

विज्ञापन


डीएमआरसी ने बताया कि मंगलवार को तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर वेलकम और सीलमपुर स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित रही हैं। जिसकी वजह से सुबह के वक्त लोगों को यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। 



रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर लिखा कि वेलकम से सीलमपुर के बीच तकनीकी खराबी की वजह से सेवाओं में देरी हुई। अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य रूप से चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा सिग्नलिंग केबल को क्षतिग्रस्त करने के बाद येलो लाइन पर सेवा प्रभावित हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें