फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएमआरसी ने इनसीड सिंगापुर के साथ किया एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमओयू के तहत डीएमआरसी अकादमी और इनसीड के बीच ज्ञान, अनुभव और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान किया जाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इनसीड द बिजनेस स्कूल फॉर द वर्ल्ड, सिंगापुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य मेट्रो क्षेत्र में कर्मचारियों और अधिकारियों की क्षमता बढ़ाना और पेशेवर दक्षता को मजबूत करना है। एमओयू के तहत डीएमआरसी अकादमी और इनसीड के बीच ज्ञान, अनुभव और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसका लक्ष्य रणनीति, प्रबंधन और ग्राहक संतुष्टि के क्षेत्र में मेट्रो रेल प्रबंधन की समझ को और गहरा करना है। इस साझेदारी से डीएमआरसी की शहरी परिवहन और मेट्रो रेल प्रणाली में विशेषज्ञता को इनसीड की वैश्विक शिक्षा और नेतृत्व कौशल के साथ जोड़ा जाएगा। यह कदम कौशल विकास, नवाचार और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की दिशा में दोनों संगठनों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एमओयू पर डीएमआरसी के एमडी डॉ. विकास कुमार, अकादमी के महानिदेशक घनश्याम बंसल और इनसीड सिंगापुर के डीन प्रोफेसर समीर हसीजा ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें