फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : DMRC ने शुरु किया अभियान, लाल किला और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास से हटाया अतिक्रमण

Tue, 13 Jun 2023 01:29 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डीएमआरसी ने बताया कि इस अभियान में दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी, दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली पुलिस भी शामिल हैं। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से लाल किला और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सितंबर में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन बैठक को देखते हुए यह अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिस भी मेट्रो स्टेशन के आस-पास अतिक्रमण है उसे हटाया जा रहा है। 

 

डीएमआरसी ने बताया कि इस अभियान में दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी, दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली पुलिस भी शामिल हैं। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के एक और दो व चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों के गेट नंबर 5 के आस-पास से अतिक्रमण हटाया गया। डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 17 जून तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें