काउंसिल में हुई कथित अनियमितता को लेकर जांच जारी
नई दिल्ली। दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार द्वारा गठित समिति की जांच जारी है। समिति ने काउंसिल की वित्त समिति के सदस्यों को तलब किया है। इस संबंध में जांच समिति के चेयरपर्सन ने काउंसिल अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है जिसमें छह फरवरी 2019 को हुई वित्त समिति की बैठक में शामिल सदस्यों को पेश होने के निर्देश दिए गए है। विभाग ने समिति में हुई अनियमितता संबंधी जांच के मामले को लेकर दोबारा से पांच सदस्यों की समिति का गठन किया था। समिति द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले जांच समिति ने दस्तावेजों की मांग की थी। जून महीने में डीएमसी में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के काउंसिल को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। साथ ही दो महीने के अंदर पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। ब्यूरो