फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फायर सेफ्टी मानकों को लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी में डीएम की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में फायर सेफ्टी मानकों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार और एसडीएम शाहदरा रीता कौशिक मौजूद रहीं। बैठक में हालिया अग्नि दुर्घटनाओं के मद्देनजर औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी मानकों के पालन पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम अजय कुमार ने उद्योगपतियों से कहा कि फायर सेफ्टी सिर्फ कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि कर्मचारियों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी इकाइयों में अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन निकास सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, प्रधान हरीश गर्ग, महासचिव विनीत जैन और कोषाध्यक्ष दीपराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें