फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हजरत निजामुद्दीन औलिया के दरगाह पर मनाई गई दिवाली, पूरे परिसर को दीये और लाइट से सजाया

Tue, 25 Oct 2022 07:19 AM IST
Vikas Kumar एएनआई, नई दिल्ली

सार

दरगाह पर दिवाली मनाने की परंपरा उतनी ही पुरानी है, जितनी की ये दरगाह है। हालांकि दरगाह स्वयं इसे आयोजित नहीं करता है।
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन दरगाह - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की ऐतिहासिक निजामुद्दीन दरगाह पर दिवाली के मौके पर दीये जलाए गए। इस मौके पर मुस्लिम स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. शुजात अली कादिर ने कहा कि त्योहार अलग अलग धर्म और जाति के  लोगों को करीब लाता है और दिवाली का लंबा इतिहास रहा है लोगों को आपस में जोड़ने का। 

विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन औलिया श्राइन ने दिवाली के अवसर पर दरगाह में दीये जलाए। इतना ही नहीं पूरे दरगाह को लाइटों से सजाया गया। श्राइन के अधिकारियों ने बताया कि दिवाली की रात यहां दूर-दूर से लोग आए और दरगाह पर दीये जलाकर इसे सजाया। 

नजिम निजामी के मुताबिक हिंदू यहां हर साल दीये जलाने आते हैं। दरगाह पर दीये जलाने के बाद वो लोगों को मिठाई भी बांटते हैं। यहां के स्थानीय लोग इसे ईद-ए-चरागन कहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दरगाह पर दिवाली मनाने की परंपरा उतनी ही पुरानी है, जितनी की ये दरगाह है। हालांकि दरगाह स्वयं इसे आयोजित नहीं करता है। हिंदू भाई खुद यहां आते हैं और दीये जलाकर लोगों को मिठाई बांटते हैं। यहां के स्थानीय लोग भी दीये जलाने में मदद करते हैं। लोग अपने अपने घर जाते वक्त एक या दो दीये साथ लेकर जाते हैं, उनका मानना है कि इन दीयों में दरगाह का आशीर्वाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें