फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : जिलाधिकारी का एक्स हैंडल हैक कर राहुल गांधी पर टिप्पणी, जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

Sat, 14 Sep 2024 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हैकर्स ने पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी सुप्रिया की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई एक पोस्ट पर की गई थी। 
 
विज्ञापन
Cyber Crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का शुक्रवार को एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर्स ने पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी सुप्रिया की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई एक पोस्ट पर की गई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में लोग इस पोस्ट पर सवाल उठाने लगे। इसकी सूचना डीएम को मिली तो वे भी हैरान रह गए।  उन्होंने बताया कि किसी की शरारत है। यह कैसे हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। 

इसके बाद उन्होंने साइबर थाने को घटना की जानकारी दी। साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई। कुछ देर बाद डीएम ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा कि किसी असामाजिक तत्व की ओर से अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए गलत टिप्पणी डाली गई है। इसे गंभीरता से लेकर तत्काल मामला दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें