फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की गुंडागर्दी: परीक्षा के बाद दो समूहों में विवाद, चाकू लगने से पांच घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 21 Mar 2023 04:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दयालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल झगड़े के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में सोमवार दोपहर बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों के दो समूह आपस में भिड़ गए। एक समूह ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पांच छात्र चाकू लगने से जख्मी हो गए। 12वीं कक्षा के पांचों छात्रों को चाकू लगने के बाद जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। दयालपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल झगड़े के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार कुछ लड़कों की पहचान कर ली गई है। वारदात के समय सभी छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में थे।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को 12वीं कक्षा का राजनीति शास्त्र का एग्जाम था। दयालपुर स्थित सरकारी विद्यालय में करावल नगर और खजूरी खास विद्यालय के छात्रों का बोर्ड एग्जाम सेंटर था। किसी बात पर दोनों स्कूलों के छात्र आपस में भिड़ गए। आरोप है कि हमले में खजूरी खास विद्यालय के छात्रों ने करावल नगर स्कूल के पांच छात्र रोहित, विनय, जीतू, केशव और हिमांशु उर्फ लक्की को चाकू मार दिया। सभी करावल नगर के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 17 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। दोपहर करीब 3.10 बजे पुलिस को चाकू मारने की खबर मिली।
विज्ञापन

इसके बाद घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी के कंधे, पेट और सीने में चाकू लगे हुए थे। अस्पताल में दो लड़कों की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने एक खास समुदाय के लड़काें पर हमला करने का आरोप लगाया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रों के बयान लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें