नई दिल्ली। भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं और युवाओं के योगदान को याद करने के लिए रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में नेहा फाउंडेशन की ओर से परिचर्चा करवाई गई। कार्यक्रम में बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा, कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महिलाओं और युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज भी देश के विकास में दोनों वर्गों की भागीदारी अहम है। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह, आचार्य संदीपानी महाराज, दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, हरियाणा मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार संजय खंडूजा, पंजाब के पूर्व आईजी सुरेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
नेहा फाउंडेशन की संस्थापिका नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि महिलाओं और युवाओं को उनके अधिकारों, अवसरों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।