फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नैसकॉम के इनोस्केल-2026 सम्मेलन में एआई की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा, अमर उजाला मीडिया सहयोगी

Thu, 26 Nov 2026 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

इस एक दिवसीय सम्मेलन की थीम एंटरप्राइज एआई : इनोवेशन टू इम्पैक्ट थी। सम्मेलन में विभिन्न कंपनियों के सीएक्सओ, तकनीकी प्रमुख, एआई समाधान विकसित करने वाली कंपनियां, डीप टेक स्टार्टअप, सॉल्यूशन डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, निवेशक और शिक्षाविद शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के सत्रों में रिटेल और लॉजिस्टिक्स में डिमांड फोरकास्टिंग, रूट ऑप्टिमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन पर बात हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैसकॉम के एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने बुधवार को द लीला एंबियंस में इनोस्केल-2026 सम्मेलन आयोजित किया। इस एक दिवसीय सम्मेलन की थीम एंटरप्राइज एआई : इनोवेशन टू इम्पैक्ट थी। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया सहयोगी रहा। सम्मेलन में विभिन्न कंपनियों के सीएक्सओ, तकनीकी प्रमुख, एआई समाधान विकसित करने वाली कंपनियां, डीप टेक स्टार्टअप, सॉल्यूशन डेवलपर्स, स्टार्टअप्स, निवेशक और शिक्षाविद शामिल हुए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच चुनौतियों और समाधानों पर विस्तार से चर्चा की। जे गणेशन, आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा सरकार, नागरिक संसाधन सूचना विभाग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के सत्रों में रिटेल और लॉजिस्टिक्स में डिमांड फोरकास्टिंग, रूट ऑप्टिमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन पर बात हुई। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में डिजिटल प्रतिरूप, गुणवत्ता निरीक्षण और पूर्वानुमानित रखरखाव जैसे विषयों पर चर्चा की गई। नैसकॉम के एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से संजीव मल्होत्रा, वेंकट कृष्ण सी, नेक्स्टवेल्थ से मधुकर, अभिनव कालरा, पुनिश लांबा, सुजीत साहू, श्यामनाथ, विजय भास्कर आदि ने पुराने तकनीकी सिस्टम से एआई को जोड़ने की चुनौती पर विचार रखे। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के अनुपालन और एआई के संचालन पर आने वाली लागत भी प्रमुख मुद्दे थे। सम्मेलन में एआई पायलट चरण के आगे न बढ़ पाने के कारणों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बाजार में मौजूद मॉडल, प्लेटफॉर्म व टूल्स की भरमार के कारण सही टेक्नोलॉजी चुनना मुश्किल होता है।

हरियाणा सरकार का एआई सैंडबॉक्स
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के एआई सैंडबॉक्स के उपयोग की जानकारी दी गई। इसके माध्यम से राज्य की जरूरतों के हिसाब से समाधान तैयार किए जा रहे हैं। यह डेवलपर्स को वास्तविक सरकारी उपयोग के मामलों पर समाधान बनाने का रास्ता देता है। इससे डेवलपर्स को समाधानों का परीक्षण करने का व्यवस्थित अवसर मिलता है।
विज्ञापन


एआई अपनाने की चुनौतियां
नैसकॉम एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तकनीकी समाधान प्रमुख और निदेशक सुधांशु मित्तल ने महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि 20 साल पुराने प्लांट या अस्पताल के सिस्टम एआई परिणाम स्वीकार करने के लिए डिजाइन नहीं थे। ये अभियांत्रिकी और शासन से जुड़ी समस्याएं हैं। इनका समाधान तभी निकलता है जब इन्हें अपनाने वाले और डेवलपर्स मिलकर काम करते हैं। इनोस्केल कार्यक्रम के सुझावों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की चुनौतियों, कार्यशाला और कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें