फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ऑपरेशन थिएटर की सुरक्षा और नर्सिंग पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र (आरजीसीआईआरसी) में शनिवार को ओटीकॉन 2026-बियॉन्ड द स्कैल्पल: शेपिंग द फ्यूचर ऑफ ओटी नर्सिंग सम्मेलन का आयोजन हुआ। रोहिणी स्थित संस्थान के इंद्रप्रस्थ हॉल में आयोजित सम्मेलन में ऑपरेशन थिएटर नर्सों, सर्जनों, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, संक्रमण नियंत्रण विशेषज्ञों, शिक्षकों और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन थिएटर में नर्सिंग की बदलती भूमिका, मरीजों की सुरक्षा और सर्जरी के दौरान बेहतर देखभाल के तरीकों पर चर्चा करना था। पूरे दिन चले कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नई तकनीकों, बेहतर कार्यप्रणाली और टीमवर्क की जरूरत पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत पेरिऑपरेटिव नर्सिंग में साक्ष्य आधारित अभ्यास पर चर्चा से हुई। इसके बाद सर्जिकल साइट इंफेक्शन यानी सर्जरी के बाद होने वाले संक्रमण को रोकने, ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण नियंत्रण और सर्जिकल सेफ्टी चेकलिस्ट के सही इस्तेमाल पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें