नई दिल्ली। सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डांस (सीआईसीडी) ने शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'स्वर्णिका संवाद' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कला, संस्कृति और रचनात्मक क्षेत्र को रोजगार से जोड़ने तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में इनकी भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति को देश के विकास से जोड़ने और कलाकारों को बेहतर अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया। सोनल मानसिंह के संयोजन में हुए इस संवाद में लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज और राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने हिस्सा लिया। राजीव सेठी, परेश मैती और फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री सहित अन्य लोग भी चर्चा में शामिल हुए। सोनल मानसिंह ने कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पुस्तक 'रिदम ऑफ अ लाइफटाइम' का विमोचन भी किया गया। संवाद