फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी हत्याकांड में खुलासा: कौन है झबरू? जिसने साहिल को धमकाया था; इसके चक्कर में ही लड़की ने किया था ब्रेकअप

Tue, 30 May 2023 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी साहिल पूछताछ में कई नई-नई बातें बता रहा है और अपना बयान भी लगातार बदल रहा है। 
विज्ञापन
झबरू उर्फ अजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साक्षी की हत्या का आरोपी पुलिस की पूछताछ में लगातार नया खुलासा कर रहा है। साक्षी के पुराने दोस्त प्रवीण के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से हत्या करने की बात कहने वाला आरोपी अब नया खुलासा कर रहा है। उसने पुलिस को बताया है कि इलाके में रहने वाला दबंग युवक अजय उर्फ झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। उसे आशंका थी कि झबरू उसकी हत्या कर सकता है। इस आशंका को देखते हुए उसने साक्षी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी साहिल पूछताछ में कई नई-नई बातें बता रहा है और अपना बयान भी लगातार बदल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि साक्षी की हाल में ही अजय उर्फ झबरू नाम के एक लड़के से दोस्ती हुई थी। झबरू इलाके का एक दबंग लड़का है। अजय से दोस्ती होने के बाद से साक्षी उससे दोस्ती तोड़ ली थी। लेकिन वह लगातार उससे मिलने की कोशिश करता था।

वारदात के एक दिन पहले साक्षी अपनी सहेली भावना और झबरू के साथ उससे मिली थी। साहिल के लगातार साक्षी का पीछा करने को लेकर तीनों की उसके साथ कहासुनी हुई थी। इस दौरान झबरू ने साहिल को साक्षी को दूर रहने के लिए धमकाया था। उसके बाद ही उसने साक्षी को रास्ते से हटाने की ठान ली। 

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके बयानों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार सुबह मेडिकल करवाने के बाद उसे रोहिणी कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस दौरान उससे हत्या के कारणों सहित हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी का प्रयास करेगी।

 
विज्ञापन

रिठाला इलाके में चाकू फेंकने का किया है दावा
बुलंदशहर में गिरफ्तार होने के बाद शुरुआती पूछताछ में साहिल ने खुलासा किया था कि हत्या को अंजाम देने के बाद उसने मोबाइल फोन को बंद कर दिया। उसने मोबाइल से सिम निकाल लिया। उसने मोबाइल और सिम को पास ही में ठिकाने लगा दिया। उसके बाद वह रिठाला पहुंचा। जहां एक मैदान में उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू को फेंक दिया। इस खुलासे के बाद सोमवार रात पुलिस उस मैदान में चाकू की तलाश में गई थी लेकिन पुलिस को चाकू नहीं मिला। रिमांड पर लेने के बाद एक बार फिर पुलिस चाकू की बरामदगी के लिए उसे अपने साथ लेकर उस जगह पर जाएगी जहां उसने चाकू को फेंका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें