नई दिल्ली। मेयर प्रवेश वाही ने शनिवार को कमला नगर इलाके का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सिंधोरा कला अंडरब्रिज के नीचे गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई करवाई। इसके अलावा अंडरब्रिज पर लगी लाइटों को ठीक करवाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद गुलाबी बाग पहुंचकर डीडीए फ्लैट्स के पास बने पार्क का उद्घाटन किया। वहीं, रोशनारा बाग में उन्होंने झील की सफाई, ऑफिस की मरम्मत और सिंचाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए। ब्यूरो