फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ‘दिखाई’ ने एलटीजी में बिखेरी ठहाकों की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एलटीजी ऑडिटोरियम में स्टिल ए स्टोरी थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति ‘दिखाई’ ने दर्शकों को हंसी और व्यंग्य से भरपूर अनुभव दिया। इस दौरान लेखक-निर्देशक रजत कुमार शर्मा के इस नाटक ने ‘लोग क्या कहेंगे’ जैसी मानसिकता पर तीखा कटाक्ष किया। साथ ही चुटीले संवादों और रोजमर्रा की पारिवारिक स्थितियों ने दर्शकों को बांधे रखा। इस मौके पर रोहित श्रीवास्तव, शुभम कांडपाल, प्रगति राज, प्रेम प्रशांत झा और सिद्धि वर्मा के जीवंत अभिनय और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने हर दृश्य को प्रभावी बनाया। मंच सज्जा और संगीत ने प्रस्तुति को और आकर्षक बना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें