नई दिल्ली। विशेष अभियान 6.0 के तहत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की ओर से ‘स्वच्छता से सुरक्षा एक स्वच्छ पैथोलॉजी लैब’ विषय पर डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों, तकनीकी कर्मचारियों और एमटीएस व डीईओ कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पैथोलॉजी लैब में साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसमें प्रतिभागियों ने डिजिटल पोस्टर के माध्यम से स्वच्छ और सुरक्षित लैब के महत्व को दर्शाया।