गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पांच साल की बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। बच्ची की मां इलाके के एक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी हैं। पिता की मौत पिछले वर्ष हो गई थी। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।