कांग्रेस ने छात्र आंदोलन को बताया इस्तीफे की बड़ी वजह, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का श्रेय राहुल गांधी को दिया। उन्होंने छात्र आंदोलन और विपक्ष की एकजुटता को भी इसका कारण बताया। यादव ने कहा कि सरकार को छात्रों की आवाज और विपक्ष के दबाव के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से विपक्ष की एकजुटता के कारण सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। अब केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। यादव ने प्रश्नपत्रों के लीक होने को रोकने की भी मांग की। उन्होंने 20 जुलाई को जंतर मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया। इसके लिए प्रधानमंत्री से युवाओं से माफी मांगने की मांग की गई।