फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश नोएडा पुलिस: 45 हजार वाहनों के दबाव के बीच भी नहीं लगने दिया जाम, निजी वाहनों पर भी न लगाई पूरी तरह रोक

Sun, 24 Sep 2023 11:03 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

रविवार को 30-35 हजार वाहन मोटो जीपी और लगभग 15 हजार वाहन एक्सपो मार्ट में पहुंचे। व्यवस्था सही रहने के कारण निजी वाहनों के प्रवेश पर यमुना एक्सप्रेसवे पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया। हालांकि यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले अंडर पास को सीएम योगी आदित्यनाथ के आने और वीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद कर दिया गया। तब जरूर लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर आराम से चलता यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध सर्किट में मोटो जीपी और एक्सपो मार्ट में यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आने-जाने वालों के 45 हजार वाहनों का दबाव सड़कों पर रहा। हालांकि पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से यहां जाम नहीं लगा। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर सीएम के आने के दौरान पहला अंडर पास बंद रखने से आम लोगों को परेशानी जरूर हुई। इधर रूट डायवर्जन से वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया।

विज्ञापन


रविवार को 30-35 हजार वाहन मोटो जीपी और लगभग 15 हजार वाहन एक्सपो मार्ट में पहुंचे। व्यवस्था सही रहने के कारण निजी वाहनों के प्रवेश पर यमुना एक्सप्रेसवे पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया। हालांकि यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले अंडर पास को सीएम योगी आदित्यनाथ के आने और वीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद कर दिया गया। तब लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा। पुलिस ने एक्सपो मार्ट और जीरो प्वाइंट पर दो सुपर जोन बनाये थे। इसके अलावा क्षेत्र को 14 बड़े सेक्टर और 250 छोटे सेक्टरों में बांटा गया था। यहां 80 मार्शल और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

वहीं जाम, हादसे और नो पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए 65 क्रेन, 28 एंबुलेंस व 22 हाइवा भी तैनात किए गए। पुलिस गलत जगह खड़े व खराब वाहनों को रास्ते से हटाती रही। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों पर प्रतिबंध की एडवाइजरी के चलते आगरा, मथुरा, अलीगढ़ से ही वाहन इस पर नहीं चढ़े। इसलिए राहत के बीच गौतमबुद्ध नगर में जेवर क्षेत्र के निजी वाहनों को रोका नहीं गया। केवल कॉमर्शियल व भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा गया। परी चौक पर भी पुलिस ने बस व अन्य निजी कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए रखी। पुलिस के अनुसार कहीं से बड़े जाम की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन

पार्किंग में कीचड़ में वाहन फंसने से परेशानी
बुद्ध सर्किट में पार्किंग में बड़ी संख्या में वाहन खड़े हुए। शनिवार को हुई बारिश का पानी रविवार तक पार्किंग में जमा रहा। इसके चलते यहां कीचड़ जमा हो गई। चिकनी गीली मिट्टी में बड़ी संख्या में वाहन फंसे और उन्हें यहां से निकालने में परेशानी हुई।

सरकारी बसों को नहीं रोका
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर आम वाहनों के प्रतिबंध के बीच निजी व जरूरी सामान लेकर जाने वाले वाहनों सहित आगरा की ओर से आ रहीं सरकारी बसों को आवागमन की अनुमति रही। हालांकि प्राइवेट बसों के अलावा सभी भारी वाहन जेवर टोल प्लाजा से वापस टप्पल कट होते हुए पलवल के रास्ते दिल्ली तक जा सके।
विज्ञापन

दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के चलते यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कड़े प्रयास किए गए थे। इसके चलते कहीं भी जाम नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरों के रिकार्ड के मुताबिक, रविवार को लगभग 45 हजार वाहनों की उपस्थिति व आवाजाही दर्ज की गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सही रहने के कारण निजी वाहनों पर रोक नहीं लगानी पड़ी। -अनिल यादव, डीसीपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें