पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जोन के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नंद नगरी इलाके का जमीनी निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान की स्थिति का जायजा लिया। ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान के तहत हुए निरीक्षण में उन्होंने नंद नगरी स्थित फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) और स्कूल के पास बने ढलाव का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय तक कूड़े का ढेर न रहे और निर्धारित समय पर कूड़ा उठाया जाए। निरीक्षण के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी कराया गया। इससे एक दिन पहले उपायुक्त ने नेहरू विहार और दिलशाद गार्डन वार्ड में सफाई कार्यों की समीक्षा की थी। ब्यूरो