फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिली नौकरी, सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
एमसीडी के दिवंगत कर्मचारियों के 46 आश्रितों को सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस-पब्लिक हेल्थ) के पद पर करुणामूलक आधार पर नियुक्ति दी गई। महापौर प्रवेश वाही ने सभी आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे। महापौर ने कहा कि एमसीडी की नागरिक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सफाई व्यवस्था से लेकर अन्य नागरिक सुविधाओं तक, कर्मचारियों का योगदान शहर के दैनिक कामकाज का आधार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण और उनके परिवारों की सहायता के लिए निगम संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है। इस दौरान महापौर ने हाल में किए गए अन्य फैसलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन के तहत वेतन जारी किया है। इसके अलावा निगम के 1,467 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है। महापौर ने कहा कि करुणामूलक आधार पर सफाई कर्मचारियों को भी नियुक्तियां दी गई हैं। कार्यक्रम में उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, नेता सदन जय भगवान यादव, डीडीए सदस्य राजीव बब्बर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें