अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में डेंगू को लेकर इस साल की शुरुआत भले ही राहत भरी रही हो, लेकिन अप्रैल आते-आते मामलों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। एमसीडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक कुल 79 मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में 19, फरवरी में 20 और मार्च में 16 मामले सामने आए। लेकिन इस महीने 18 अप्रैल तक 24 मामले दर्ज हो चुके हैं। एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि यह मौसम में बदलाव और तापमान बढ़ने का असर है। यह मौसम मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल स्थिति बनाता है।