- कुल संख्या 1083 के पार, पिछले सप्ताह सामने आए 90 नए मामले
नई दिल्ली। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अक्तूबर में 486 नए मरीज मिले हैं। यह इस साल किसी एक महीने में दर्ज सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में इस वर्ष डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 1083 हो गई है। पिछले सप्ताह 90 नए मरीज सामने आए। एमसीडी के अनुसार, सितंबर तक 597 मामले दर्ज किए गए थे। अक्तूबर में 486 मरीज मिलने के बाद संख्या 1083 पहुंच गई। इससे पहले सितंबर में 286 और अगस्त में 90 मामले मिले थे। पिछले साल अक्तूबर में 377 मरीज दर्ज किए गए थे। इस बार समान अवधि में 109 अधिक मामले सामने आए हैं। जोनवार आंकड़ों में नजफगढ़ 129 मरीजों के साथ सबसे आगे है। साउथ जोन में 115, शाहदरा नॉर्थ में 110 और वेस्ट जोन में 104 मामले दर्ज हुए हैं। सेंट्रल जोन में 135, करोल बाग में 70, सिविल लाइंस में 62, शाहदरा साउथ में 61, रोहिणी में 52, केशवपुरम में 44, सिटी एसपी में 42 और नरेला में 40 मरीज मिले हैं। ब्यूरो