जय प्रकाश ग्रुप के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा में जय प्रकाश ग्रुप की आवासीय योजना में फ्लैट बुक कराए सैकड़ों लोगों ने रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विश टाउन में उन लोगों ने 2009 से 2012 के बीच फ्लैट बुक कराए थे। साथ ही 95 फीसदी तक पैसे अदा भी कर दी गई है।
लेकिन अभी तक उन्हें फ्लैट पर मालिकाना हक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जेपी ग्रुप के साथ कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई।
प्रदर्शनकारी हाथ में बड़े-बड़े बैनर ले रखे थे। इसमें प्रधानमंत्री से अपील की गई थी कि वे हस्तक्षेप कर फ्लैट दिलवाएं। उधर, अखिल भारतीय मानव न्याय समिति के बैनर तले जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्याज माफी की शर्तों को लचीला बनाई जाए।
साथ ही दिल्ली में खाली पड़ी जमीनों पर बहुमंजिला मकान बनाकर शहरी गरीबों को आवंटित किया जाए। बाद में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।