फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ईस्ट पटेल नगर मार्केट में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ईस्ट पटेल नगर मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर कारोबारियों और ग्राहकों में नाराजगी है। दुकानों के आसपास कूड़ा जमा रहने और नियमित सफाई नहीं होने से बाजार में गंदगी का असर दिखता है। कारोबारी दिनेश ने बताया कि दुकान के सामने सफाई ठीक नहीं होने से ग्राहक भी असहज महसूस करते हैं। दूसरे दुकानदार के मुताबिक कूड़ा समय पर नहीं उठने से दुर्गंध की समस्या बढ़ जाती है। कारोबारियों ने संबंधित एजेंसी से नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठाने और बाजार में पर्याप्त कूड़ेदान रखने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें