फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नर्सिंग अधिकारी के आरक्षित पदों को भरने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के 22 प्रमुख अस्पतालों में नर्सिंग कैडर के आरक्षित पदों को भरने से लेकर प्रोन्नति के लिए एससी नर्सिंग अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक का आयोजन ऑल दिल्ली एससी नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से किया गया। इस बैठक में खाली पड़े बैकलॉग पदों को तुरंत भरने की मांग, कार्यस्थल पर सुरक्षा और गरिमापूर्ण वातावरण बनाने, दिल्ली के सभी अस्पतालों में कार्यवाहक पद और पदोन्नति सहित कई दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। एसोसिएशन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि 12 साल से दिल्ली में आरक्षित पदों को भरा नहीं गिया है। साथ ही प्रोन्नति भी नहीं मिल रही है। इस संबंध में दिल्ली सचिवालय और स्वास्थ्य मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें