नई दिल्ली (संवाद)। सोनिया विहार स्थित लोक समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने की। दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सूर्योदय पांडे ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन जब तक निजीकरण, ठेकेदारी और टोल टैक्स की व्यवस्था खत्म नहीं होती, तब तक आम लोगों राहत नहीं मिल सकती। समारोह में लोक समाज पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सेन, राष्ट्रीय सचिव राम केवल यादव समेत अन्य कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।