फिरोजपुर झिरका। मेवात के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात चिकित्सकों के तबादले की मांग उठने लगी है। फिरोजपुर झिरका, नूंह और पुन्हाना सहित विभिन्न अस्पतालों में करीब 10 वर्षों से कार्यरत चिकित्सकों की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री आरती राव तक पहुंचाई गई है। शहर के जिम्मेदार नागरिकों, समाजसेवियों और भाजपा नेताओं ने व्यवस्था में सुधार के लिए स्थानांतरण की मांग की है। पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी रानीका मुनाफ ने आरोप लगाया कि कई चिकित्सकों के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। संवाद