फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनआईओएस छात्रों को समान अवसर देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखकर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से दसवीं पास छात्रों को विज्ञान और वाणिज्य संकाय में दाखिला देने की मांग की है। संघ का कहना है कि एनआईओएस केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय बोर्ड है, इसलिए इसके छात्रों के साथ भेदभाव उचित नहीं है। संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने कहा कि एआईसीटीई और नेशनल मेडिकल कमीशन भी एनआईओएस प्रमाणपत्रों को मान्यता देते हैं। ऐसे में यदि छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए पात्र हैं, तो उन्हें 11वीं में विज्ञान या वाणिज्य विषय चुनने से नहीं रोका जाना चाहिए। संघ ने दिल्ली सरकार से सभी प्रतिबंध हटाकर एनआईओएस छात्रों को अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों के समान अवसर देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें