फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, आज सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी नेमचंद ने बताया कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर 25 जुलाई को देशभर में जिला स्तर पर आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में पलवल में भी संगठन के कार्यकर्ता जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। नेमचंद ने बताया कि 23 जुलाई से शहर के ताऊ देवीलाल पार्क में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संगठन का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें