फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेट्रो में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग, व्यापारिक संगठनों ने महिलाओं को लेकर जताई ये चिंता

Tue, 01 Aug 2023 02:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीटीआई वुमन काउंसिल की अध्यक्ष मालविका साहनी ने बताया कि कई महिलाएं इसका विरोध कर रही है। मेट्रो में महिलाएं रात में भी यात्रा करती है। इस फैसले से उनकी सुरक्षा जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो में शराब की सीलबंद बोतल ले जाने की छूट का विरोध शुरू होने लगा है। व्यापारिक संगठन ने कहा है कि कोई बोतल लेकर जाए और खोलकर पीने लगे तो इसे कैसे रोका जाएगा। इससे मेट्रो ट्रेन की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और महिलाएं भी इससे असुरक्षित महसूस करेंगी। 

विज्ञापन

इसे लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार को पत्र लिखकर निर्णय वापस लेने की मांग की है। सीटीआई वुमन काउंसिल की अध्यक्ष मालविका साहनी ने बताया कि कई महिलाएं इसका विरोध कर रही है। मेट्रो में महिलाएं रात में भी यात्रा करती है। इस फैसले से उनकी सुरक्षा जोखिम में पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें