पूर्वी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक प्रोफेसर पर टीवी डिबेट के दौरान दलित समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। मामले में इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इनटेक) ने डीयू के कुलपति को पत्र लिखकर प्रोफेसर के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। इनटेक के अध्यक्ष पंकज गर्ग ने कुलपति को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि डीयू के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ने हाल ही में एक टीवी बहस के दौरान दलित समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। संगठन का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से दलित समुदाय के प्रति पुराने सामाजिक पूर्वाग्रहों को बढ़ावा मिल सकता है और समाज में भेदभाव व दूरी बढ़ सकती है। इनटेक ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर लागू नियमों और उचित प्रक्रिया के तहत प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ब्यूरो