फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में फीटल थेरेपी पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से फीटल थेरेपी (गर्भ में पल रहे शिशु का उपचार) विषय पर एक अकादमिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का विषय ‘प्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिस ऑफ फीटल थेरेपी’ था। बैठक में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के 80 प्रतिनिधियों और फीटल मेडिसिन के कई जाने-माने राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य, उसकी बीमारियों की पहचान और उपचार से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इसका आयोजन विभाग की फीटल मेडिसिन और जेनेटिक क्लिनिक की ओर से किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक डॉ. कविता शर्मा के नेतृत्व और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. चारू बंबा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. चारू बंबा भी शामिल हुईं। विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सूरी, डॉ. सुमित्रा बचानी और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें