फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारत मंडपम में पानी बचाने पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
-भारत मंडपम में आयोजित हुआ ईएडब्ल्यू ग्लोबल एक्वा एक्सपो-2026...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कभी नल तक पानी पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती थी, अब हर बूंद को बचाना और दोबारा उपयोग में लाना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन और भूजल के लगातार घटते स्तर के बीच सवाल केवल पानी उपलब्ध कराने का नहीं, बल्कि उसके टिकाऊ प्रबंधन का है। इसी सोच को केंद्र में रखकर भारत मंडपम में ईएडब्ल्यू ग्लोबल एक्वा एक्सपो-2026 की शुरुआत हुई। इसमें देश और दुनिया के विशेषज्ञों ने जल सुरक्षा के भविष्य पर मंथन किया। अर्थ वाटर फाउंडेशन की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय एक्सपो का विषय है, नवाचार, सतत विकास और सहयोग के माध्यम से जल के भविष्य को आकार देना.. है। इसमें नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत, शोधकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स और जल क्षेत्र से जुड़े संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने किया। जल कलश समारोह के साथ शुरू हुए आयोजन में इंडिया वाटर मैंडेट-2030 पर चर्चा हुई, जिसमें जल सुरक्षा, नई तकनीकों, नीतिगत सुधारों और भविष्य की चुनौतियों पर विचार साझा किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें