फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की हवा में सुधार, एक्यूआई 200

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली की हवा में इन दिनों सुधार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 242 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 235, फरीदाबाद में 221 और गाजियाबाद में 207 एक्यूआई दर्ज हुआ। इसके अलावा, नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 147 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर-हवा पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2650 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 18000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। ऐसे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें