बारिश और मौसम की वजह से पर्यावरण साफ है। इससे लोगों को सप्ताह भर स्वच्छ वायु प्राप्त होगी। दरअसल दूसरे राज्यों के साथ दिल्ली में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है जिससे हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है।
वहीं, हवा उत्तर पश्चिम दिशा में 10-18 प्रति किलोमीटर चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार अगस्त माह के पहले सप्ताह में भी हवा की स्थिति संतोषजनक रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर में सबसे साफ हवा ग्रेटर नोएडा की दर्ज की गई। जुलाई माह में हो रही बारिश व हवाओं के कारण सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली में भी लंबे समय के बाद सुधार देखा गया है। अगर दिल्ली एनसीआर के इलाकों की बात करें तो फरीदाबाद में एक्यूआई 51, गाजियाबाद में 64, ग्रेटर नोएडा में 50, गुरुग्राम में 62 और नोएडा में 61 दर्ज किया गया।