फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जनवरी में मिल सकती हैं 200 और ई-बसें, क्लस्टर बसों के बेड़े में शामिल होंगी

Sat, 23 Dec 2023 02:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नए साल पर दिल्ली वालों को 200 और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। यह बसें जनवरी में क्लस्टर बसों के बेड़े में शामिल होंगी। इन बसों के आ जाने से दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 1500 हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर दिल्ली वालों को 200 और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। यह बसें जनवरी में क्लस्टर बसों के बेड़े में शामिल होंगी। इन बसों के आ जाने से दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 1500 हो जाएगी। अभी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में 1,300 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनमें से 500 बसों को इसी महीने की शुरुआत में हरी झंडी दिखाई गई थी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्लस्टर बसों को दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डीआईएमटीएस) निगरानी और प्रबंधन करता है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि क्लस्टर बसों के बेडे में 3000 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। वर्तमान में आईएमटीएस के पास 3,043 क्लस्टर बसें हैं, जिनमें से 2,841 संचालित हैं। पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है और अब तक 682 बसें सड़कों से हट चुकी हैं। इन बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 अंत तक दिल्ली में कुल बसों की संख्या 10,480 की जाएगी। इसमें 80 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक होंगी। इसे पूरा करने के लिए 6,000 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हर महीने बेड़े में 50 से 100 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें