फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : बुराड़ी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास मिला शव

Sun, 23 Jun 2024 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

 मृतक की शिनाख्त शालीमार गार्डन, गाजियाबाद, यूपी निवासी दिनेश (37) के रूप में हुई है। दिनेश का शव मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शालीमार गार्डन, गाजियाबाद, यूपी निवासी दिनेश (37) के रूप में हुई है। दिनेश का शव मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पुलिस को दिनेश का पर्स और मोबाइल और बाइक ज्यों का त्यों मिली है। पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इंकार कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


दिनेश परिवार के साथ शालीमार गार्डन, गाजियाबाद में रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार को उसे किसी काम से पानीपत जाना था। वह अपने जानकार युवक के साथ बाइक से पानीपत के लिए निकला था। शुक्रवार देर रात को दिनेश वापस लौट रहा था। इस बीच मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास उसके साथ वारदात हुई। घटना स्थल के पास दिनेश की बाइक भी खड़ी हुई मिली है।

माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दिनेश को किसी बहाने से रोका था। इसके बाद उस पर हमला किया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस को शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे की कॉल मिली थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें