फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : समय में बदलाव के साथ आज से 9 बजे खुलेंगे सभी स्कूल, शाम पांच के बाद नहीं होगी कोई क्लास

Mon, 15 Jan 2024 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसके बाद सभी क्लास फिजिकल मोड में शुरू हो जाएंगी। हालांकि बढ़ती ठंड की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। अब कोई भी स्कूल सुबह नौ बजे से पहले शुरू नहीं होगा और पांच बजे के बाद कोई कक्षा नहीं चलेगी। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने सोमवार से सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया है। इसके बाद सभी क्लास फिजिकल मोड में शुरू हो जाएंगी। हालांकि बढ़ती ठंड की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। अब कोई भी स्कूल सुबह नौ बजे से पहले शुरू नहीं होगा और पांच बजे के बाद कोई कक्षा नहीं चलेगी। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


 शिक्षा निदेशालय ने जानकारी दी है कि ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। इससे पहले नर्सरी से पांचवीं तक के छात्रों की ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जा रही थी। जबकि अब वे स्कूल जाकर पढ़ाई करेंगे। वहीं, सभी शिक्षण और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को भी हमेशा की तरह ड्यूटी पर आना होगा। इसकी जानकारी सभी छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों को एसएमएस, फोन कॉल समेत अन्य तरह से देनी होगी। 

स्कूल के देरी से खुलने की सूचना से अभिभावकों को राहत मिली है। उनका कहना है कि इससे बच्चों को सुबह-सुबह उठकर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। इस बारे में एक अभिभावक ने बताया कि उनका बच्चे का स्कूल घर से बेहद दूर हैं। ऐसे में सुबह स्कूल जाना उसके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है, और नौ बजे से स्कूल खुलेगा तो उन्हें आराम मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें