फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कजाक कुरेस चैंपियनशिप में दिल्ली ने जीते 8 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत में आयोजित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हरियाणा के पानीपत में आयोजित 5वीं कजाक कुरेस चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में दिल्ली के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार खेल दिखाकर एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। पुरुष वर्ग में 90 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 66 किलोग्राम में कुणाल वत्स और 82 किलोग्राम में हितेन ने रजत पदक जीता। वहीं 60 किलोग्राम में तरुण तथा 74 किलोग्राम में लवलीन ने कांस्य पदक हासिल कर दिल्ली की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर दिल्ली का नाम रोशन किया। 48 किलोग्राम में सीमा और 52 किलोग्राम में शगुन शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।प्रतियोगिता के दौरान दिल्ली के खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कोचों और टीम प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें