फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : आंधी में पड़ोसी के घर की खिड़की का शीशा गिरा, बच्ची की मौत; पुलिस ने बनाया लापरवाही से मौत का मामला

Fri, 23 May 2025 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की पहचान शाहना उर्फ चांदनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दयालपुर क्षेत्र में बुधवार शाम आंधी के दौरान गली में खड़ी नौ साल की बच्ची के ऊपर पड़ोसी के घर की खिड़की का शीशा टूटकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की पहचान शाहना उर्फ चांदनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बच्ची बचपन से नेहरू विहार में रहने वाले अपने नाना शमीम आलम के साथ रहती थी। उसके पिता मोहम्मद आमीन अपनी एक बेटी और दो बेटों के साथ बिहार के जहानाबाद में रहते हैं। वह सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ रही थी। दो साल पहले शाहना की मां का देहांत हो गया था।

परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम तेज आंधी आई थी। इस दौरान बच्ची आंधी देखने के लिए गली में चली गई। तेज हवा में घरों से सामान उड़कर गली में गिर रहा था। तभी पड़ोसी जाहिद के घर की खिड़की का शीशा टूट कर गली में खड़ी शाहना के सिर पर जा गिरा।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने उसे तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें