फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से हाल होगा बेहाल: दिल्ली में हीट वेव का यलो अलर्ट, चार दिन ऐसा रहेगा मौसम; साफ कर लो AC-कूलर

Sat, 05 Apr 2025 12:49 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल की शुरूआत में ही लू चलेगी। 
विज्ञापन
दिल्ली में हीट वेव का अलर्ट - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अप्रैल माह में ही सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में ही लू चलेगी। वहीं  गर्मी से हाल बेहाल होगा। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन


वहीं बीता गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। रविवार तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।

अप्रैल में गर्मी रहेगी ज्यादा
बारिश नहीं होने और मौसम के शुष्क रहने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस सप्ताह के अंत तक तापमान के 40 डिग्री पार करने की संभावना है। इस कारण से चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से सामना होगा।
विज्ञापन


विभाग की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि अप्रैल में गर्मी ज्यादा रहेगी। 6 व 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 8 व 9 अप्रैल को भी तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़ें: Artificial Rain: वायु प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराएगी दिल्ली सरकार, IIT कानपुर करेगा सहयोग


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें