मौसम में बदलाव के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त हुई, लेकिन सुबह-शाम की ठंड बरकरार है। 13 मार्च को बारिश के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम 12 डिग्री व अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया।
लोधी रोड में 9.2, जाफरपुर में 9.7, आया नगर में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुंगेशपुर में 25.3, जाफरपुर में 26.8, आया नगर में 28.1 व लोधी रोड में 28.7 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।